[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अणुविभा के आह्वान पर आज दोपहर 2 से 4 बजे तक एसी रखेंगे बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

अणुविभा के आह्वान पर आज दोपहर 2 से 4 बजे तक एसी रखेंगे बंद

अणुविभा के आह्वान पर आज दोपहर 2 से 4 बजे तक एसी रखेंगे बंद

रतनगढ़ : अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) द्वारा विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के संबंध में जारी निर्देशों को लेकर अणुव्रत समिति रतनगढ़ द्वारा जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़ की अध्यक्षता में हुए बैठक कार्यक्रम में अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों अनीता बैद, शायर हीरावत, ममता बैद, सुनीता बोथरा, सुभाष चंद्र बैद, नेहा भूतोड़ीया और लीला बैद का अभिनंदन दुपट्टा पहनाकर और प्रशस्ति पत्र भेंटकर किया गया।

आज विश्व पर्यावरण दिवस पर दोपहर 2 से 4 बजे तक ए सी बंद रखे जाएंगे, उन्होंने सभी को इस आह्वान का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने का निवेदन किया कार्यक्रम में बीदासर से पधारे एसी सी जोन कॉर्डिनेटर और पर्यावरण प्रभारी नवल किशोर मीणा ने अणुविभा के विविध प्रकल्पों की जानकारी दी।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास ने वायुमंडल की संक्षिप्त जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता समझाई। रामपुरिया जैन कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर अनिल लाटा ने अणुव्रत आंदोलन में युवा वर्ग की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। आदर्श विद्या मंदिर के व्यवस्थापक रामावतार शर्मा ने मोबाइल के बढ़ते प्रभाव और उससे हो रहे नुकसान से बच्चों को बचाने की बात रखी।

प्रबोधन प्रतियोगिता के सम्मानित प्रतियोगियों में से सुनीता बोथरा ने भी अपने भाव अभिव्यक्त किए। इस अवसर पर आगामी प्रबोधन प्रतियोगिता की आधार पुस्तिकाओं के सैट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता के संयोजक परमेश्वर लाल गौड़ ने किया ।

Related Articles