[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम में पत्रकार मोहम्मद अली पठान सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम में पत्रकार मोहम्मद अली पठान सम्मानित

मोहम्मद अली पठान जैसे सच्चे पत्रकारों के कारण ही आज पत्रकारिता जिन्दा है : शेखावत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर आज शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत और मनीषा चारण के सौजन्य से आयोजित सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत निडर पत्रकार मोहम्मद अली पठान का अभिनंदन किया गया। यहां पठान के आवास पर हुए एक सादा समारोह में आयोजक अमर सिंह किशनावत और फिल्म निर्माता निर्देशक एवं लेखक राजेन्द्र सिंह शेखावत ने माल्यार्पण करके, शॉल ओढ़ाकर, मैडल पहनाकर, प्रतीक चिन्ह और कलम भेंट करके मोहम्मद अली पठान का सम्मान किया।

आयोजक मनीषा चारण ने बताया कि सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम वर्ष 2020 से सतत रूप से चल रहा है। चारण ने बताया कि अब तक इस कार्यक्रम के तहत पत्रकार शिव नंदन शर्मा, पत्रकार, कवि एवं अभिनेता आशीष गौतम आशु, डॉक्टर ओमवीर सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कलाकार चौथ मल जांगिड़, समाज सेवी देवेन्द्र जोशी, राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू के प्राचार्य डॉक्टर एस के सैनी, खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा, प्रधानाचार्य गिरधारी स्वामी, प्राचार्य डॉक्टर जेबी खान, अभिनेता नागेन्द्र सिंह शेखावत, पोस्टर डिज़ाइनर दिनेश कुमार सैनी, छात्रा किरण चारण, पेंटर योगेश सोनी सहित 200 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया जा चुका है।

शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत और मनीषा चारण द्वारा विभिन्न सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर हजारों पौधे लगाए हैं। इनके द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। मनीषा चारण ने बताया कि यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पोस्टर का विमोचन किया गया। पत्रकार मोहम्मद अली पठान ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। फिल्म निर्माता निर्देशक और लेखक राजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि मोहम्मद अली पठान जैसे सच्चे पत्रकारों के कारण ही आज पत्रकारिता जिन्दा है।

Related Articles