बीदासर में पीएम स्वनिधि योजना के तहत विशेष अभियान शुरू
बीदासर में पीएम स्वनिधि योजना के तहत विशेष अभियान शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : नगरपालिक मंडल बीदासर द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स एवं छोटे व्यापारियों को लाभान्वित किया जाएगा।
इस अभियान के तहत नए ऋण आवेदन, ऋण स्वीकृति एवं वितरण, बैंकों द्वारा लंबित आवेदनों का निस्तारण, क्रेडिट कार्ड आवेदन, डिजिटल ऑनबोर्डिंग, यूपीआई/क्यूआर कोड सक्रियण तथा वित्तीय साक्षरता से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। साथ ही बैंकर्स-वेंडर्स मीट का आयोजन भी किया जा रहा है।
योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को तीन चरणों में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें प्रथम ऋण ₹15,000, द्वितीय ऋण ₹25,000 एवं तृतीय ऋण ₹50,000 तक दिया जा रहा है नगरपालिका प्रशासन ने सभी स्ट्रीट वेंडर्स, छोटे कामगारों एवं जरूरतमंद नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु आवेदन करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2190976

