[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में दौलतखानी परिवार ने पिलाया ठंडा जल व शर्बत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में दौलतखानी परिवार ने पिलाया ठंडा जल व शर्बत

स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में दौलतखानी परिवार ने पिलाया ठंडा जल व शर्बत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नई सड़क क्षेत्र में दौलतखानी परिवार ने अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में भीषण गर्मी के बीच राहगीरों के लिए ठंडे जल और मीठे शर्बत की व्यवस्था कर सेवा कार्य किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा पानी और शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

दौलतखानी परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। माता-पिता की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य उनकी श्रद्धांजलि के साथ-साथ मानवता और परोपकार का संदेश भी देता है। तपती धूप में राहगीरों ने जलपान कर राहत महसूस की और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

इस सेवा कार्य में नवाब खान दौलतखानी, सदिक खान दौलतखानी, इकबाल खान दौलतखानी, अयूब खान, हसमत खान, फैसल खान, सोहेल खान, इसाक खान, नरेश वर्मा, आदि शर्मा, रियाज बेहलीम, उबेद भाटी सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। परिवार की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Related Articles