बीदासर में पेंशनर समाज ने भूमि दान करने वाले भामाशाह का किया भव्य सम्मान, बैठक में कई अहम निर्णय
बीदासर में पेंशनर समाज ने भूमि दान करने वाले भामाशाह का किया भव्य सम्मान, बैठक में कई अहम निर्णय
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : राजस्थान पेंशनर समाज, उप शाखा बीदासर की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय बांठिया उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में बीदासर तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में पेंशनर एवं फैमिली पेंशनरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पेंशनर समाज के अध्यक्ष फूसराज गौड़ ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि संगठन को सशक्त बनाने, पेंशनरों की समस्याओं के समाधान तथा समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज अपने सदस्यों के हितों के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी दिशा में यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
बैठक का मुख्य आकर्षण समाज के भवन निर्माण हेतु भूमि दान करने वाले भामाशाह जगदीश प्रसाद सोनी (सुपुत्र स्वर्गीय रूपचंद सोनी) का सम्मान किया गया उन्होंने दुंकर रोड स्थित अपनी एक हजार गज भूमि निःशुल्क पेंशनर समाज को प्रदान कर समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस अवसर पर पेंशनर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने साफा व माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके इस योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया अध्यक्ष फूसराज गौड़ ने कहा कि इस भूमि पर भविष्य में पेंशनर समाज का भव्य भवन निर्माण किया जाएगा, जिससे पेंशनरों के लिए बैठक, कार्यक्रम एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों का स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान जून माह में जन्मदिन वाले पेंशनरों का सामूहिक रूप से जन्मदिन भी मनाया गया।
सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया इसके अलावा बैठक में पेंशनरों की समस्याओं, चिकित्सा सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं संगठन के विस्तार को लेकर भी कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिन पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज की एकजुटता बनाए रखने और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष फूसराज गौड़, मंत्री रामनारायण पूनियां, ग्रामीण क्षेत्र अध्यक्ष भवरांराम जाट, ओमप्रकाश शर्मा, मालचंद दर्जी, कटार सिंह जाखड़, रामनारायण पुनिया, जगदीश प्रसाद सोनी, लछमीपत नाई, रिगत मल नाई, अशोक कुमार शर्मा, ओमप्रकाश, सांवरमल शर्मा, शिवलाल रेगर, पूर्णराम लखारा, लक्ष्मीपत, किशोर सिंह राठौड, पूर्णराम लखारा, विजय सिंह आर्य,केवलराम, गौरीशंकर, रामस्वरूप रक्षक, नथमल मीणा, रमेश सेवक, टीकमचन्द बावरी, सीताराम नाई, हुलासा राम बावरी, जीयाराम, गौरीशकर गुसाईवाल, हसंराज मौर्य, त्रिषी कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य पेंशनर सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2190907

