ढाणी कुम्हारान में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित
ढाणी कुम्हारान में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : निकटवृति ढाणी कुम्हारान में मास अवेयरनेस कैंप (MAC) के तहत वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग सेवाओं एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में नाबार्ड के AGM GL निर्वाण, बैंक बीसी, राजीविका की भंवरी देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन देवी, डाक विभाग के ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) लखविंदर सिंह, ग्राम के वार्ड पंच सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिविर में ऐएफसी इंद्राज ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं टेक्निकल सर्विस प्रोवाइडर मनोज कुमार ने भी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित होने का आह्वान किया।
नाबार्ड के ऐ जीएम जीएल निर्वाण ने किसानों को कृषि एवं वित्तीय योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को समय पर बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने और सरकारी योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ लेने, नियमित बैंकिंग सेवाओं से जुड़े रहने तथा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। यह शिविर ग्रामीणों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2190853
