[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में जॉन स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम का भव्य आयोजन, प्रेम और मानवता का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में जॉन स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम का भव्य आयोजन, प्रेम और मानवता का दिया संदेश

नवलगढ़ में जॉन स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम का भव्य आयोजन, प्रेम और मानवता का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक 

नवलगढ़ : संत निरंकारी मंडल ब्रांच नवलगढ़ के तत्वावधान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से रविवार को स्टेशन रोड स्थित पोदार पवेलियन में जॉन स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम का भव्य आयोजन किया गया। समागम में सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।

समागम में श्रद्धालुओं ने अंग्रेजी भाषा के माध्यम से गीत, विचार, कविताएं, स्किट एवं अन्य प्रेरणादायक प्रस्तुतियां देकर मानवता, प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक विक्रम सिंह जाखल, कैलाश चोटिया एवं मुरली चौबदार का संत निरंकारी मिशन का साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया।

मुख्य वक्ता मोहित गुप्ता (चंडीगढ़) ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भाषा कोई भी हो, उसका उद्देश्य प्रेम, सद्भाव और मानवता को बढ़ावा देना होना चाहिए। उन्होंने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर सेवा, विनम्रता और प्रेम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

नवलगढ़ ब्रांच के मुखी महात्मा नरोत्तम लाल ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जोनल इंचार्ज महात्मा शिवभगवान बजाज, संयोजक महात्मा गिरधारी लाल एवं मुखी महात्मा नरोत्तम लाल ने सभी सेवादारों, सहयोगियों और आगंतुक श्रद्धालुओं का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से यह जॉन स्तरीय समागम प्रेरणादायी और यादगार बन सका। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। तीनों जिलों से पहुंचे अनुयायियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को सफल बना दिया।

Related Articles