[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सौ साल पुराने वटवृक्ष की कटाई से लोगों में आक्रोश, तहसीलदार को दी गई सूचना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

सौ साल पुराने वटवृक्ष की कटाई से लोगों में आक्रोश, तहसीलदार को दी गई सूचना

सौ साल पुराने वटवृक्ष की कटाई से लोगों में आक्रोश, तहसीलदार को दी गई सूचना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक 

नवलगढ़ : वार्ड नंबर 5 के मुख्य चौराहे पर स्थित करीब 100 साल पुराने वटवृक्ष को काटे जाने की घटना सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि यह वटवृक्ष वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र रहा था। आसपास के चार-पांच मोहल्लों की महिलाएं नियमित रूप से यहां पूजा-पाठ करती थीं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पेड़ न केवल धार्मिक महत्व रखता था, बल्कि क्षेत्र की पहचान भी माना जाता था। अचानक वटवृक्ष को काट दिए जाने से लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर इतने पुराने और पूजनीय पेड़ को किसकी अनुमति से काटा गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना तहसीलदार को दी है और मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे पुराने पेड़ों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की मांग की गई है। क्षेत्रवासियों की नजर अब कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Related Articles