[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना का लाभ लेने का अंतिम मौका, 30 जून तक जमा करें बकाया राशि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना का लाभ लेने का अंतिम मौका, 30 जून तक जमा करें बकाया राशि

मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना का लाभ लेने का अंतिम मौका, 30 जून तक जमा करें बकाया राशि

झुंझुनूं : मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 के तहत पात्र ऋणी सदस्यों के लिए लाभ लेने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। झुंझुनूं सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड ने जिले के पात्र ऋणियों से समय रहते बकाया राशि जमा कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

बैंक सचिव दीपेंद्र शेखावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट वर्ष 2025-26 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य अवधिपार ऋणियों को ब्याज में राहत प्रदान कर आर्थिक संबल देना है। झुंझुनूं जिले में भूमि विकास बैंक के कुल 299 ऋणी सदस्य इस योजना के लिए पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि 27 जून 2026 तक 162 ऋणी सदस्यों ने 266.50 लाख रुपये जमा कराकर 305.13 लाख रुपये की अवधिपार ब्याज छूट का लाभ प्राप्त कर लिया है। शेष पात्र सदस्य 30 जून तक बकाया राशि जमा कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

बैंक सचिव ने बताया कि वर्ष 2014-15 से वितरित दीर्घकालीन कृषि ऋणों के अवधिपार प्रकरणों के लिए भी विशेष एकमुश्त समझौता योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत वे ऋणी सदस्य पात्र हैं, जो 1 जुलाई 2024 को अवधिपार श्रेणी में थे और 1 जुलाई 2025 को भी अवधिपार बने रहे।

उन्होंने पात्र ऋणियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और अपने संबंधित भूमि विकास बैंक शाखा अथवा प्रधान कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें, ताकि राज्य सरकार की ब्याज राहत योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सके।

Related Articles