मोहर्रम पर अखाड़ा एवं सलामी का कार्यक्रम राणा जी के नोहरे में संपन्न
मोहर्रम पर अखाड़ा एवं सलामी का कार्यक्रम राणा जी के नोहरे में संपन्न
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित भाई जी चौक राणा जी का नोहरा में राणा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अखाड़ा एवं सलामी का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें चूरू शहर व सीकर से आए हुए अखाड़ेबाजो ने अपने कर्तव्य दिखाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मस्जिद चेजारान इमाम मौलाना मोतिउर रहमान ने की मुख्य अतिथि मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद अली खान, कौम चेजारान सदर फारूक चेजारा ,फारुख चौहान, डॉक्टर जाकिर हुसैन, मोहम्मद अली राणा,अब्दुल मन्नान शायर, हारून गोरी, महम्मुद राणा, असलम गारमेंट, अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

मोहर्रम के मौके पर निकलने वाले जुलूस और अखाड़ों की सलामी एक बेहद खास और ऐतिहासिक परंपरा है। इमाम हुसैन की शहादत की याद में आयोजित इन कार्यक्रम में अखाड़ों के माध्यम से पारंपरिक करतब दिखाए जाते है। जब ये अखाड़े किसी निर्धारित स्थान या ताजिया के सामने पहुंचते हैं, तो उनके उस्ताद और खिलाड़ी ढोल-ताशों की गूंज के बीच अपनी कला का प्रदर्शन कर सलामी देते हैं। यह सलामी न केवल इमाम हुसैन की बहादुरी और कुर्बानी को सम्मान देने का प्रतीक है, बल्कि देश की साझा संस्कृति और आपसी भाईचारे का भी एक बेहतरीन उदाहरण है।

अखाड़ा एवं खलीफाओं में कालू उस्ताद का अखाड़ा, नानू उस्ताद का अखाड़ा, याकील पीर का अखाड़ा, पिनारो का अखाड़ा, तेजारों का अखाड़ा, मुरीदों का अखाड़ा, आदि ने शिरकत की जिन में हाजी यूसुफ चौहान, गुलाब निलगर,असगर निलगर, लाल मोहम्मद पिनारा, इलियास पिनारा, मोहम्मद रफीक गुर्जर, मोहिद्दीन काजी, खुशी भाटी साबिर नीलगर, और सीकर से आए हुए हैं उस्ताद -खलीफाओ का साफा बांधकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सभी ने अपने बेहतरीन अखाड़े का खेल- खेला और हैरत अंगेज कर्तब दिखाएं। और वाह- वाही लूटी। कार्यक्रम के समापन में सभी ने सलामी ली। महम्मुद राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद अली पठान ने किया।।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2231666


