अमृता हॉस्पिटल के युवा डॉ. करण सिंह ने चिकित्सा जगत में मनवाया अपने अनुभव का लोहा…
105 साल की महिला का जोखिम भरा ऑपरेशन: डॉ. करण सिंह ने जटिल हिप सर्जरी कर चिकित्सा जगत को चौंकाया! दर्ज हुई चिकित्सा जगत में बड़ी उपलब्धि
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : आबिद खान
फतेहपुर शेखावाटी : स्थानीय अमृता हॉस्पिटल में चिकित्सा जगत की एक अद्भुत और ऐतिहासिक सफलता सामने आई है। अस्पताल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन युवा डॉ. करण सिंह और उनकी विशेषज्ञ टीम ने एक 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेहद जटिल व दुर्लभ हिप (कूल्हा) सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकत्सा जगत में अपने अनुभव का लोहा मनवाया है।
उम्र की चुनौती पर भारी पड़ी आधुनिक तकनीक
आमतौर पर 100 वर्ष से अधिक की आयु में किसी भी प्रकार की बड़ी सर्जरी या एनेस्थीसिया (बेहोशी) देना चिकित्सा विज्ञान में अत्यंत जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण माना जाता है। लेकिन कस्बे के अमृता हॉस्पिटल के युवा डॉ. करण सिंह और उनकी टीम ने आधुनिकतम मेडिकल तकनीकों और अपने गहरे अनुभव के बल पर इस ऑपरेशन को पूरी तरह सुरक्षित और सफल बनाया।
डॉक्टर के अनुसार ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। इतनी बड़ी उम्र में सफल हिप रिप्लेसमेंट को शेखावाटी क्षेत्र के चिकित्सा इतिहास में एक बड़ी मिसाल माना जा रहा है। जिसकी चर्चा कस्बे से लेकर मेडिकल जगत में हैं।
कैशलेस इलाज की सुविधा के तहत हुआ ऑपरेशन
अमृता हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा संसाधन उपलब्ध हैं। यहाँ हिप (कूल्हा) एवं घुटना रिप्लेसमेंट हड्डी एवं जोड़ रोग की एडवांस सर्जरी के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा भी सुचारू रूप से दी जा रही है, ताकि आमजन को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
वार्ड 17 की बसीरा जी का ऑपरेशन मेने ही किया हैं काफी सफल इलाज रहा हैं। मुझे भी बहुत खुशी हुई इस बात को लेकर कि मेरी पूरी टीम की मेहनत सराहनीय रही हैं। इनका ऑपरेशन निशुल्क किया गया हैं। मरीज को छुट्टी दे दी गई हैं। मरीज अभी स्वस्थ हैं। आयुष्मान आरजीएचएस, ईएसआईसी, अमूल डेयरी, प्रमुख टीपीए पैनल, के तहत अमृता हॉस्पिटल कस्बे की जनता को निशुल्क इलाज की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करवाता हैं। – डॉक्टर करण सिंह वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन अमृता हॉस्पिटल फतेहपुर सीकर
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2190853
