[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महेंद्र लखारा के सीकर प्रवास से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

महेंद्र लखारा के सीकर प्रवास से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह

महेंद्र लखारा के सीकर प्रवास से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान के प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा के सीकर प्रवास के दौरान संगठन कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता वृद्धि, शिक्षक हितों और शैक्षिक गुणवत्ता जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

महेंद्र लखारा ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और निरंतर सक्रियता में निहित होती है। उन्होंने शिक्षक हितों एवं राष्ट्रीय मूल्यों के संवर्धन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संपत सिंह की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह, जिला संगठन मंत्री मनोज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और सम्मान किया।

कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को व्यापक स्तर तक पहुंचाने तथा शिक्षक समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष बिहारी सिंह कविया ने किया।

Related Articles