सबर का टूटा बांध: किसानों ने भरी हुंकार, बिजली विभाग के XEN कार्यालय का किया घेराव, 3 घंटे के उग्र प्रदर्शन के बाद झुका प्रशासन;
15 दिन में सभी समस्याओं के समाधान का मिला लिखित आश्वासन... टेक्निकल हेल्परों को फील्ड में लगाए जाने और एफआरटी सहित जीएसएस की बदहाली पर उठे सवाल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : आबिद खान
फतेहपुर : बिजली विभाग की लापरवाही और अघोषित कटौती से त्रस्त किसानों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। अखिल भारतीय किसान सभा (तहसील कमेटी, रामगढ़ शेखावाटी) के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने फतेहपुर स्थित XEN कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। लगभग 3 घंटे तक चले भारी आक्रोश और नारेबाजी के बाद विभागीय अधिकारियों को झुकना पड़ा। अधिकारी और किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता में ज्ञापन की सभी प्रमुख मांगों पर 15 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई करने की सहमति बनी है।
किसानों की प्रमुख मांगें जिन पर बनी सहमति
किसानों ने क्षेत्र के 130 गांवों और 19 जीएसएस (GSS) की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर विभाग के सामने निम्नलिखित मांगें रखीं:
फील्ड में तैनात हों टेक्निकल हेल्पर्स:
कार्यालयों या अन्य जगहों पर बैठे टेक्निकल हेल्पर्स को तुरंत फील्ड में लगाया जाए ताकि तकनीकी खामियों को मौके पर ही सुधारा जा सके। ऑफिस में कोई टेक्निकल तैनात ना हो
अघोषित बिजली कटौती बंद हो:
ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों को सिंचाई के लिए बिना किसी पूर्व सूचना के की जा रही कटौती पर तुरंत रोक लगे और सुचारू बिजली आपूर्ति हो।
FRT कर्मचारियों की कमी दूर हो:
फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीम में स्टाफ की संख्या पूरी की जाए ताकि शिकायत मिलते ही तुरंत काम शुरू हो सके।
ट्रांसफॉर्मर और वोल्टेज की समस्या:
जले हुए ट्रांसफॉर्मरों को तय समय सीमा में बदला जाए और कम वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान हो।
किसान नेताओं की दो टूक चेतावनी
”किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने 15 दिन का समय मांगा है, उन्हें तय समय में अपने वादे पूरे करने होंगे।” – कैलाश बलारा, तहसील अध्यक्ष, किसान सभा
”यह सिर्फ शुरुआत है। यदि 15 दिनों के भीतर हमारी मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो गांव-गांव अभियान चलाकर इस आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। आर-पार की लड़ाई की रणनीति तय की जाएगी।” और एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। – कपिल राव, तहसील सचिव, किसान सभा
किसानों ने 11 सूत्रीय मांगे रखी मेरे सामने मेने उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित सहायक अभ्यंताओ को लिखित निर्देश कार्रवाई करने के लिए दे दिया हैं जल्द। ही कार्रवाई की जायेगी। – शिवपाल कासनिया एक्सईएन फतेहपुर सीकर
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
इस बड़े प्रदर्शन में मुख्य रूप से कैलाश बलारा, कपिल राव, देबूराम, जयप्रकाश बुढ़ानिया, अरशद खान, खुशी मोहम्मद, प्रदीप बेगड़, प्रताप सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, हेताराम बलारा, प्रभु दयाल महला, जयपाल बुढ़ानिया, जीतू कृष्ण शेखीसर, सरवर खान, यासर खान, नवीन, सतपाल, लोकेश, इरशाद, मोसिम, इकराम, शोयल, अदनान, समीर, अकरम, शमशेर, रामकुमार राव, एडवोकेट शहजाद खान, अरविंद सिंह, बाबूलाल कुल्हरी, भगत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2190853
