पीएम स्वनिधि योजना के तहत विशेष अभियान शुरू, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को मिलेगा 50 हजार तक का ऋण
पीएम स्वनिधि योजना के तहत विशेष अभियान शुरू, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को मिलेगा 50 हजार तक का ऋण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : नगर पालिका बिसाऊ द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत विशेष अभियान शुरू किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार 1 जून से 30 जून 2026 तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत नए ऋण आवेदन, ऋण स्वीकृति एवं वितरण, बैंकों से लौटे आवेदनों का निस्तारण, क्रेडिट कार्ड आवेदन, डिजिटल ऑनबोर्डिंग, यूपीआई/क्यूआर कोड एक्टिवेशन तथा वित्तीय साक्षरता से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
नगरपालिका प्रशासन के अनुसार योजना के प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय चरण में 25 हजार तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। पालिका ने रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों, छोटे कामगारों एवं स्ट्रीट वेंडर्स से अधिकाधिक संख्या में आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से छोटे व्यापारियों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2190853
