झुंझुनूं : जिले में 65 प्रतिशत से ज्यादा परिवारों ने करवाया मंहगाई राहत कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन
मंहगाई राहत कैंपो में 3 लाख 97 हजार 337 परिवारों ने 10 बड़ी योजनाओं के लिए करवाया पंजीकरण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : आमजन को महंगाई से मुक्ति दिलाने एवं जन कल्याण से जुड़ी राजस्थान सरकार की 10 बड़ी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले में महंगाई राहत कैंपो का आयोजन किया जा रहा है। विगत 35 दिनों में झुंझुनू के कुल 6 लाख 2 हजार 578 परिवारों में से 3 लाख 97 हजार 337 परिवारों यानि 65 फीसदी से ज्यादा परिवारों ने महंगाई राहत कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

अब तक 17 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड हुए जारी
जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने बताया कि महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल को शुरू हुए थे जिसके बाद अब तक कुल 17 लाख 27 हजार 957 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शिविरों में मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के 247499, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के 303025, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के 39709, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना के 299262, इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर योजना के 109814, मुख्यमंत्री कामधेनू बीमा योजना के 227817, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 133368, महात्मा गांधी मनरेगा ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के 56863, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के 7575 कार्ड जारी किए गए ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040394


