[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-नवलगढ : भाजपा की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-नवलगढ : भाजपा की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित।

भाजपा की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल 

झुंझुनूं-नवलगढ : भारतीय जनता पार्टी नवलगढ शहर मंडल की कार्यसमिति बैठक मिठुका धर्मशाला में मंडल संयोजक शब्द प्रकाश बियान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री मंजू सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 31 मई से 30 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में बताया। उन्होने कहा कि साढे चार साल के शासन में राज्य सरकार ने बार-बार बिजली की दरे बढाकर आम -आदमी की कमर तोड दी है तथा यह राजस्थान मे पहली सबसे भ्रष्टतम सरकार है।

दूसरे सत्र में पार्षद हरिसिंह सोलंकी ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य बीरबल गोदारा ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता के कारण आज दुनियाभर में भारत का गौरव बढा है।

बैठक में फूलचंद सैनी, पार्षद जयंती बिल, पार्षद चंद्रशेखर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नदीम भाटी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सलीम खोकर, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र बुद्धेका, मोहम्मदअली, शक्ति केंद्र प्रभारी सुनील जांगिड़, शक्ति केंद्र संयोजक परमेश्वर जांगिड़, शक्ति केंद्र प्रभारी अजय सैनी, अनिल कुमार, धर्मेंद्र गढ़वाल, बुथअध्यक्ष राकेश सैनी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सह संयोजक पूजा बियाण, पूर्व पार्षद मंजू नायक, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, महेश नायक, बुथ अध्यक्ष शायर असवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles