तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस क्षेत्र में भैरुजी मोड़ पुलिया के पास एक तेज रफ्तार डंपर और मतीरों से भरी पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर हाईवे से सर्विस रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान चालक ने अचानक यू-टर्न ले लिया, जिससे साथ-साथ चल रही पिकअप उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रुकी।

पिकअप चालक राजेंद्र ने बताया कि वह मुहाना मंडी से पलसाना की ओर मतीरों से भरी पिकअप लेकर जा रहा था। भैरुजी मोड़ पुलिया से उतरते ही डंपर ने अचानक यू-टर्न लिया, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन दूरी कम होने के कारण टक्कर टालना संभव नहीं हो सका।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। किसी के घायल नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2103716


