सुजानगढ़ में रक्तदान शिविर:50 यूनिट रक्त एकत्रित, रक्तदाताओं का किया सम्मान
सुजानगढ़ में रक्तदान शिविर:50 यूनिट रक्त एकत्रित, रक्तदाताओं का किया सम्मान
सुजानगढ़ : पूर्व जिला प्रमुख रामदेव ढाका की दसवीं पुण्यतिथि पर सुजानगढ़ में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रामदेव ढाका स्मृति प्रन्यास द्वारा लायन्स चेरिटेबल ब्लड सेंटर में आयोजित इस शिविर में दोपहर तक 50 लोगों ने रक्तदान किया।
यह शिविर राष्ट्रीय जाट महासभा के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर के संयोजक डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत ढाका की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
ये रहे मौजूद
प्रन्यास के अध्यक्ष विद्याधर पारीक ने आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। शिविर का शुभारंभ सहकारी प्रबंध संस्थान जयपुर के निदेशक डॉ. किशोर कुमार, डॉ. सत्यनारायण बजाज, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण जांगिड़, राष्ट्रीय जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र कीलक और बाल भारती इंटरनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक नोपाराम मंडा ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सरोज कुमार छाबड़ा ने की। इस अवसर पर तनसुखराय रामपुरिया, एडवोकेट हेमन्त कुमार शर्मा, गिरधारीलाल बुगालिया, सुमनेश शर्मा, किशोर सेन और रघुवीर ढाका ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
रक्तदाताओं का स्वागत किया
शोभासर के भागीरथ ढाका, परमेश्वर ढाका, रामनिवास ढाका, विनोद ढाका, रिछपाल सहारण, ताराचंद डूकिया, एडवोकेट प्रियांशी ढाका, राजेश बिहारी, अर्जुन सियोता, भंवरलाल बिजारणियां, सुनीता प्रजापत, भंवरलाल गिलाण, हरीश ढाका, सुनीता बेनीवाल, इंद्रा ढाका, मयंक त्रिवेदी और राकेश पारीक सहित कई सदस्यों ने रक्तदाताओं का स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2106628

