सरदारशहर में हत्या का स्थायी वारंटी गिरफ्तार:10 साल से चल रहा था फरार, जोधपुर से पकड़ा
सरदारशहर में हत्या का स्थायी वारंटी गिरफ्तार:10 साल से चल रहा था फरार, जोधपुर से पकड़ा
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने हत्या के एक मामले में पिछले 10 साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजवीर उर्फ अशोक पुत्र बाबूलाल जाट (35) के रूप में हुई है। वह जोधपुर के रामसागर स्थित अशोक कॉलोनी, गली नंबर 1 का निवासी है। आरोपी हत्या के एक मामले में वांछित था और लगभग एक दशक से फरार चल रहा था।
फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में शामिल काॅन्स्टेबल रामप्रताप ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी का सुराग लगाया। पुलिस टीम ने आरोपी को जोधपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2107105


