‘बिज्जू’ का खौफ खत्म! CCTV में कैद जंगली मेहमान को वन विभाग ने किया काबू
‘बिज्जू’ का खौफ खत्म! CCTV में कैद जंगली मेहमान को वन विभाग ने किया काबू
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : गणेशपुर इलाके में पिछले तीन दिनों से दहशत का कारण बने जंगली जानवर ‘बिज्जू’ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। यह जानवर सबसे पहले एक घर की छत पर लगे CCTV कैमरे में दिखाई दिया था, जिसके बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया था।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय युवाओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया। अभियान के दौरान बिज्जू को काबू में करते समय देवांश सैनी के हाथ में चोट लग गई। रेस्क्यू पूरा होने के बाद देवांश को तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार कर पट्टी की।
वन विभाग की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ, जिससे अब क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2103619


