झुंझुनूं में अफीम बेचने की फिराक में था, घेरकर दबोचा:पुलिस देख भागने का प्रयास किया, तलाशी में नशे का सामान मिला
झुंझुनूं में अफीम बेचने की फिराक में था, घेरकर दबोचा:पुलिस देख भागने का प्रयास किया, तलाशी में नशे का सामान मिला
मण्ड्रेला : झुंझुनूं में मण्ड्रेला थाना पुलिस ने खुड़िया का बास गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने खेत में बने मकान के बाहर ग्राहक की फिराक में खड़ा था। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
तलाशी में मिली अफीम
थानाधिकारी कैलाशचन्द को गुप्त सूचना मिली थी कि खुड़िया का बास निवासी सुभाष पुत्र श्योनारायण जाट अपने खेत में बने मकान के सामने खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे तत्परता से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 108 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी सुभाष से पुलिस अब कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह अफीम कहां से लेकर आया था। इलाके में वह किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2103540


