रन फॉर एन्वायरन्मेंट को जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी
रन फॉर एन्वायरन्मेंट को जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नेचर पार्क में आयोजित “रन फॉर एन्वायरन्मेंट” को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं।
जिला कलक्टर ने कहा कि खेलकूद गतिविधियां शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए सभी नागरिकों से प्रकृति संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम में डीएफओ भवानी सिंह ने अभियान की जानकारी दी। दौड़ प्रतियोगिता में मोहम्मद आसीम प्रथम, आरव शर्मा द्वितीय और दिलखुश तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान संजय कस्वां, विक्रम कोटवाद, दीनदयाल सैनी, एसीएफ मनीष पूनिया सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2190384

