22 अप्रैल को सीकर कोर्ट में वोट डाले जाएंगे:बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के इलेक्शन में 1750 वोटर्स रजिस्टर्ड
22 अप्रैल को सीकर कोर्ट में वोट डाले जाएंगे:बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के इलेक्शन में 1750 वोटर्स रजिस्टर्ड
सीकर : सीकर कोर्ट परिसर में 22 अप्रैल को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग को लेकर सीकर कोर्ट परिसर के मीटिंग हॉल में वोटिंग टेबल लगाई गई है। वोट डालने के बाद वकीलों को बैलट पेपर बॉक्स में डालने होंगे। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश की सभी अदालतों में प्रचार-प्रसार का माहौल बना हुआ है।
आदर्श आचार संहिता की पालना व चुनाव के सुचारू संचालन के लिए गठित हाई पावर कमेटी के एडिशनल पोलिंग ऑफिसर एडवोकेट पुरूषोत्तम शर्मा ने बताया- सीकर में 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक वोटिंग होगी। सीकर में वोटिंग के लिए 1750 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं।
एडवोकेट वोटर्स के लिए अभिभाषक संघ सीकर के नोटिस बोर्ड पर वोटर्स लिस्ट और दिशा-निर्देशों के नोटिस चिपका दिए गए हैं। गौरतलब है कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्यों के चुनाव के लिए पूरे राजस्थान के रजिस्टर्ड वकील वोट डालेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094947

