[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आशा सहयोगिनियों ने बकाया मानदेय, रिपोर्ट पर बीसीएमओ को:ज्ञापन सौंपा, अक्टूबर से फरवरी का भुगतान लंबित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

आशा सहयोगिनियों ने बकाया मानदेय, रिपोर्ट पर बीसीएमओ को:ज्ञापन सौंपा, अक्टूबर से फरवरी का भुगतान लंबित

आशा सहयोगिनियों ने बकाया मानदेय, रिपोर्ट पर बीसीएमओ को:ज्ञापन सौंपा, अक्टूबर से फरवरी का भुगतान लंबित

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर तहसील के जोरावर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की 14 आशा सहयोगिनियों ने श्रीमाधोपुर के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) को एक ज्ञापन सौंपा है।

लंबित मानदेय की मांग

ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों ने अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक के लंबित मानदेय के भुगतान की मांग की है। उनका कहना है कि यह क्लेम अभी तक पूरी तरह प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

‘आशा सॉफ्ट’ रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग

इसके अतिरिक्त, आशा सहयोगिनियों ने ‘आशा सॉफ्ट’ रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें यह बताया जाए कि ‘आशा सॉफ्ट’ के अनुसार प्रत्येक आशा सहयोगिनी का कितना क्लेम बना है और कार्यालय द्वारा कितना क्लेम जमा करवाया गया है।

आशा सहयोगिनियों ने अपने लंबित भुगतान को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया है और इस संबंध में आशा-वार रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने की बात कही है। इस मौके पर सरिता खंडेलवाल,सोनल शर्मा,शिब्बू शर्मा सहित जोरावरनगर पीएचसी की समस्त आशा सहयोगिनी उपस्थित थी।

Related Articles