[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:तीन दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस कर रही जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:तीन दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस कर रही जांच

रींगस में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:तीन दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस कर रही जांच

रींगस : रींगस थाना क्षेत्र के खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर निस्काम धाम के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद से पुलिस लगातार महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार, यह हादसा 10 अप्रैल को हुआ था। एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

मोर्चरी में रखा शव, आसपास थानों को भेजी सूचना

पुलिस ने महिला के शव को राजकीय उप जिला अस्पताल खाटूश्यामजी की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। साथ ही आसपास के सभी पुलिस थानों और कंट्रोल रूम को सूचना भेजी गई है, ताकि महिला की पहचान जल्द से जल्द हो सके।

हरे-पीले सलवार सूट में थी महिला

पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसका रंग सांवला और शरीर दुबला-पतला बताया जा रहा है। हादसे के समय महिला ने हरे और पीले रंग का सलवार सूट पहन रखा था। पुलिस आमजन से भी अपील कर रही है कि यदि किसी को महिला के बारे में जानकारी हो तो तुरंत सूचना दें।

Related Articles