[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणेश्वर में शहीद गोकुलचंद यादव की पुण्यतिथि पर निकाली तिरंगा-रैली:वीरांगना-बहन ने दी श्रद्धांजलि, स्कूली छात्रों ने गाए देशभक्ति गीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गणेश्वर में शहीद गोकुलचंद यादव की पुण्यतिथि पर निकाली तिरंगा-रैली:वीरांगना-बहन ने दी श्रद्धांजलि, स्कूली छात्रों ने गाए देशभक्ति गीत

गणेश्वर में शहीद गोकुलचंद यादव की पुण्यतिथि पर निकाली तिरंगा-रैली:वीरांगना-बहन ने दी श्रद्धांजलि, स्कूली छात्रों ने गाए देशभक्ति गीत

नीमकाथाना : नीमकाथाना के गणेश्वर में शहीद गोकुलचंद यादव की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता के जयकारें लगाएं। गणेश्वर के सालावाली के शहीद गोकुलचंद यादव की पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने विशाल तिरंगा रैली निकाली।

तिरंगा रैली गणेश्वर के बिजली ग्रिड से शुरू हुई और मुख्य मार्गो से निकली। रैली में बच्चों और ग्रामीणों ने भारत माता और शहीद अमर रहे के नारे भी लगाए। तिरंगा रैली मुख्य मार्गो से होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंची, जहां पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत भी गाए। पुण्यतिथि पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर शहीद की प्रतिमा के आगे पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद की वीरांगना पिंकी यादव ने शहीद प्रतिमा को नम आंखों से माला पहनाई। शहीद की बहन ने शहीद की कलाई पर राखी बांधी।

इस दौरान महिलाओं की आंखों में आंसू छलक आए। गांव की महिलाओं ने शहीद स्मारक पर नम आंखों से भारत माता के जयकारें लगाए। कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें परीक्षा परिणामों में अव्वल रहे रहने वाले छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

पुण्यतिथि पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें आए हुए पहलवानों ने अपने गांव पर दिखाएं। अंतिम 21 हजार रुपए की होगी। गौरतलब है कि शहीद गोकुलचंद यादव असम रायफल में तैनात थे। 13 अप्रैल 2016 को आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हो गए थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सदर थाना पुलिस भी तैनात रही।

Related Articles