2-ज्वेलर भाइयों ने पार्टनर बनाने का दिया झांसा,सोना-रुपए लेकर फरार:सीकर में एक कस्टमर के भी रुपए लेकर भागे; जयपुर में 2 ज्वेलरी शोरूम में भी ठगी
2-ज्वेलर भाइयों ने पार्टनर बनाने का दिया झांसा,सोना-रुपए लेकर फरार:सीकर में एक कस्टमर के भी रुपए लेकर भागे; जयपुर में 2 ज्वेलरी शोरूम में भी ठगी
सीकर : सीकर शहर में दो सगे भाई एक युवक को दुकान में पार्टनर बनाने के नाम पर लाखों रुपए का सोना और रुपए लेकर फरार हो गए। सीकर से फरार होने के बाद दोनों आरोपियों ने जयपुर में भी 2 शोरूम संचालकों से ठगी की। सीकर में कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीकर के युवक ने कोतवाली पुलिस थाने में बुधवार शाम को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि नेहरू पार्क के पीछे रहने वाले देवेश शर्मा और विवेक शर्मा से पुरानी पहचान है। दोनों की सीकर के चिरंजी पनवाड़ी की गली में आरके ज्वेलर्स नाम से दुकान थी। दोनों भाई सोने-चांदी के आभूषणों के विक्रेता थे।
देवेश और विवेक ने पीड़ित युवक को अपने साथ बिजनेस में शामिल करने के लिए रुपए और सोना देने को कहा। ऐसे में युवक ने 18 अप्रैल 2025 को 15.50 लाख रुपए दे दिए। इसके बारे में आरके ज्वेलर्स के लेटरपेड पर लिखा गया। इस पर विवेक और देवेश के साइन भी हैं। युवक ने 200 ग्राम सोना 26 मार्च 2025 को दिया।
सितंबर 2025 में दुकान बंद कर हुए फरार
जयपुर में शोरूम पर काम करते मिले, की ठगी
पीड़ित युवक ने बताया- कुछ महीने बाद मुझे जयपुर में एक शोरूम में दोनों भाई काम करते मिले। तब दाेनों ने कहा- एक महीने में आपको सोना और रुपए वापस लौटा देंगे। एक महीने बाद जब मैं वापस वहां गया तो पता चला कि दोनों वहां से भी 15 से 20 लाख रुपए का सोना और रुपए लेकर चले गए।
चेक दिया, हुआ बाउंस
पीड़ित युवक ने बताया- मुझे जानकारी मिली कि दोनों जयपुर में दूसरे ज्वेलरी शोरूम पर काम कर रहे हैं। जब मैं वहां गया तो दोनों ने दो महीने में रुपए और सोना देने की बात कही। इसके बदले एक चेक भी दे दिया।
2 महीने बीतने के बाद जब मैं वहां गया तो पता चला कि देवेश और विवेक वहां से भी फरार हो गए। वहां से भी करीब 10 लाख रुपए का सोना लेकर चले गए। युवक ने जब विवेक का दिया चेक बैंक में लगाया तो वह भी बाउंस हो गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2189930


