[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर विधायक की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर:घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे राजेंद्र पारीक, बोले-इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर विधायक की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर:घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे राजेंद्र पारीक, बोले-इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे

सीकर विधायक की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर:घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे राजेंद्र पारीक, बोले-इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे

सीकर : सीकर विधायक की गाड़ी और एक बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। विधायक घायल युवक को लेकर फौरन नवलगढ़ के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीकर रेफर कर दिया। घटना झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र के वीर बालाजी मंदिर के पास की है। घायल युवक की पहचान रामकुमार सैनी निवासी अंटावली ढाणी (नवलगढ़) के रुप में हुई।

कार की साइड से टकराया बाइक सवार

सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने बताया- गुरुवार सुबह नवलगढ़ में एक शोकसभा में शामिल होने के लिए आए थे। सुबह 11:45 बजे वीर बालाजी मंदिर के पास सामने से आ रहा एक बाइक सवार कार की साइड से टकरा गया और बेकाबू होकर सड़क पर गिर गया।

गाड़ी से नवलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया

घटना के फौरन बाद उसे अपनी गाड़ी से नवलगढ़ के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायल युवक रामकुमार सैनी को प्राथमिक उपचार दिया गया। बेहतर इलाज के लिए उसे सीकर ले जाने का फैसला किया गया। इस पर कार्यकर्ताओं के साथ उसे सीकर भेजा गया है। घायल के इलाज में जो भी खर्च आएगा, वह मेरी ओर से वहन किया जाएगा। इसके बाद विधायक शोकसभा के लिए रवाना हो गए।

सीकर विधायक की गाड़ी से बााइक की टक्कर हो गई।
सीकर विधायक की गाड़ी से बााइक की टक्कर हो गई।
विधायक ने अपनी गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विधायक ने अपनी गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया।
अस्पताल में घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया।

घायल को बेहतर इलाज के लिए सीकर ले जाया गया।
घायल को बेहतर इलाज के लिए सीकर ले जाया गया।

Related Articles