बाजौर में दुकान से गुल्लक उठाकर भागा चोर:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, गौ सेवा के लिए रखी थी
बाजौर में दुकान से गुल्लक उठाकर भागा चोर:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, गौ सेवा के लिए रखी थी
सीकर : सीकर जिले के बाजौर कस्बे में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर ने गाय सेवा के दुकान में रखी गुल्लक को निशाना बनाया और मौका देखकर दुकान से चुरा ले गया। यह घटना सुरेश चौहान की दुकान पर हुई। एक युवक दिनदहाड़े दुकान में घुसा और गाय सेवा गुल्लक उठा ले गया। चोरी के समय दुकान के अंदर मिस्त्री भी मौजूद था, लेकिन चोर ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया।
चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही गोकुलपुरा थाने में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में चोरी की वारदातों को लेकर चिंता बढ़ गई है। व्यापारी वर्ग ने भी इस तरह की घटनाओं पर अपनी चिंता व्यक्त की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2190048

