[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल में 10 साल के मासूम के साथ अश्लील हरकत:अकेला पाकर रूम में ले गया डांस टीचर, विरोध करने पर दी धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्कूल में 10 साल के मासूम के साथ अश्लील हरकत:अकेला पाकर रूम में ले गया डांस टीचर, विरोध करने पर दी धमकी

स्कूल में 10 साल के मासूम के साथ अश्लील हरकत:अकेला पाकर रूम में ले गया डांस टीचर, विरोध करने पर दी धमकी

सीकर : राजस्थान के सीकर जिले के एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 10 वर्षीय मासूम छात्र के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। गर्मी की छुट्टियों में बच्चा घर गया तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया।

दरअसल, 10 साल का मासूम बच्चा सीकर जिले के प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। फरवरी महीने में उनकी स्कूल में एक डांस टीचर डांस सिखाने के लिए आया था। जो मासूम बच्चे को अकेला देखकर अपने साथ कमरे में ले गया। इसके बाद उसने मासूम बच्चे के साथ अश्लील हरकत की। जब बच्चे ने इसका विरोध किया तो आरोपी डांस टीचर ने उसे धमकी दी।

घटना के बाद मासूम बच्चा डर गया। जिसने पहले तो यह बात किसी को नहीं बताई और फिर जब छुट्टियों में घर गया तो उसने अपने परिजनों को यह बात बताई। अब मासूम बच्चे के परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

मामले के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर का कहना है कि 10 साल के बच्चे के परिजन की रिपोर्ट पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके नामजद आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles