विषाक्त दवा के सेवन से युवक की मौत:सूरजगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी
विषाक्त दवा के सेवन से युवक की मौत:सूरजगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ रोड स्थित हॉस्पिटल के पास विषाक्त दवा के सेवन से बेहोश हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भूडनपुरा निवासी नितिन बेटा बाबूलाल के रूप में हुई है। नितिन को बेहोशी की हालत में सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस विषाक्त दवा के सेवन के कारणों की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2189033


