चिड़ावा में झुका बिजली का पोल, हादसे का खतरा:मुख्य बाजार मार्ग पर लोगों की आवाजाही, जल्द ठीक करने की मांग
चिड़ावा में झुका बिजली का पोल, हादसे का खतरा:मुख्य बाजार मार्ग पर लोगों की आवाजाही, जल्द ठीक करने की मांग
चिड़ावा : चिड़ावा के झुंझुनूं रोड चुंगी चौराहा से मुख्य बाजार की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर एक बिजली का पोल झुक गया है। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों में हादसे का डर बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, ये बिजली का पोल एक तरफ काफी झुक चुका है। ये रास्ता चुंगी चौराहे को सीधे मुख्य बाजार से जोड़ता है, जिसके कारण यहां लोगों, व्यापारियों और वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। व्यस्त मार्ग होने के कारण इस झुके हुए पोल के कभी भी गिरने से बड़े हादसे की आशंका है।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि आने वाले दिनों में तेज हवाओं और मौसम में बदलाव के कारण यह खतरा और बढ़ सकता है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने विद्युत विभाग तथा प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किए बिना, इस झुके हुए पोल को जल्द से जल्द सीधा किया जाए या बदला जाए। इससे जान-माल के नुकसान को टाला जा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2188984


