[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 685 वाहनों से वसूले 1.85 करोड़ रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 685 वाहनों से वसूले 1.85 करोड़ रुपए

झुंझुनूं में ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 685 वाहनों से वसूले 1.85 करोड़ रुपए

झुंझुनूं : जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने वर्ष 2025-26 के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 685 वाहनों पर शिकंजा कसते हुए करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। विभाग की कुल प्रवर्तन कार्रवाई में यह राशि लगभग 72 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है।

परिवहन निरीक्षक रमेश कुमार यादव ने बताया कि ओवरलोड वाहन सड़क दुर्घटनाओं के साथ-साथ करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़कों को भी समय से पहले क्षतिग्रस्त कर देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने विशेष अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

अन्य उल्लंघनों पर भी कार्रवाई

ओवरलोडिंग के अलावा परिवहन विभाग ने अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की—

  • अवैध मॉडिफिकेशन के 548 मामलों में कार्रवाई कर 27 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।
  • तेज आवाज वाले साइलेंसर और वाहनों में अवैध बदलाव करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
  • यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली 125 बसों के चालान काटकर 31 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।
  • विभिन्न श्रेणियों में नियमों का उल्लंघन करने वाले 275 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13.50 लाख रुपए का जुर्माना प्रस्तावित किया गया।

परिवहन विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles