खेतड़ी में नकबजनी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार:गलाए हुए जेवरात की छड़ और आभूषण बरामद, एक की पहले हो चुकी गिरफ्तारी
खेतड़ी में नकबजनी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार:गलाए हुए जेवरात की छड़ और आभूषण बरामद, एक की पहले हो चुकी गिरफ्तारी
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने नकबजनी का माल खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से गलाए हुए जेवरात की छड़ और अन्य आभूषण बरामद किए हैं।
महिला जयपुर गई थी, वापस आने पर ताले टूटे मिले
थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि यह कार्रवाई 12 जनवरी को वार्ड 19 निवासी शीला पांडे द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर की गई। शीला पांडे ने अपनी शिकायत में बताया था कि 11 जनवरी को सुबह 8:30 बजे वो अपने घर पर ताला लगाकर जयपुर गई थीं। शाम करीब 7 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था।
डीवीआर भी ले गए थे चोर
घर में घुसने पर उन्हें पता चला कि दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे और सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे। चोरों ने उनके बिस्तर में रखे नकद रुपए, अलमारी में रखे जेवरात और कमरों में तोड़फोड़ कर डीवीआर भी चुरा लिया था।
चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 20, खेतड़ी निवासी राकेश पुत्र नौरंगलाल को नकबजनी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया।
पुलिस ने राकेश के पास से सोने-चांदी के गलाए हुए जेवरात, एक सोने की छड़, एक चांदी की छड़ और अन्य आभूषण बरामद किए हैं।
इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी सोमवीर उर्फ मोंटू को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसके पास से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल बरामद किया गया था। इसके अलावा, आरोपी जयसिंह को भी गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त महिंद्रा थार डीआई जीप जब्त की जा चुकी है।
इस टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एएसआई कैलाश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल महेश कुमार, पवन कुमार, कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह और नीरज शामिल थे। कस्बे में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करने में कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2188983


