नीमकाथाना में आरएलपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल के बयान पर जताया विरोध, माफी की मांग की
नीमकाथाना में आरएलपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल के बयान पर जताया विरोध, माफी की मांग की
नीमकाथाना : नीमकाथाना में आरएलपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। आरएलपी कार्यकर्ताओं ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल द्वारा RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल पर दिए बयान को लेकर विरोध जताया। RLP कार्यकर्ताओं ने के कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और माफी की मांग उठाई।
RLP कार्यकर्ताओं ने पहले बैठक कर सर्वसम्मति से विरोध का निर्णय लिया। इसके बाद खेतड़ी मोड़ से रैली निकालते हुए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया गया।

कार्यकर्ता संदीप चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ कोई भी अनर्गल बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 3 दिन के अंदर रमेश खंडेलवाल ने माफी नहीं मांगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और गांव-ढाणियों में उनका विरोध होगा।
ओमप्रकाश नेहरा ने भी कहा कि माफी मांगी तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खंडेलवाल 2028 के विधानसभा चुनावों में RLP से चुनाव लड़ चुके हैं और पार्टी को 26 हजारों वोट मिले थे।

ये दिया था बयान
रमेश खंडेलवाल ने 3 दिन पहले कहा था कि 1-2 आदमियों की पार्टी कहते हो ये RLP पार्टी है क्या… इस के एक सदस्य जीत गया, दो सदस्य जीत गए ये कोई मायने नहीं रखता है। आप इसको पार्टी मत बोला। उन्होंने आगे कहा आप समय के हिसाब से जब आदमियों में टूट-फूट होती है तो उसका फायदा उठाकर एक-आदा मेंबर निकाल लेते हैं.. अबकी बार वो भी नहीं आएगा। लोगों ने अब इस बेनीवाल जी को भी पहचान लिया..किसानों व मजदूरों के नाम पर झूठा ढोंग करके किया तो क्या भला किया आज तक।
प्रदर्शन में संदीप चौधरी, ओमप्रकाश नेहरा, डॉ. प्रवीण कुमार रोहिलान, विजय जाखड़, यादराम दादरवाल, हरिकिशन गढ़वाल, संदीप चंदेलिया, रणजीत सिंह चौधरी, जीतू जाखड़, दीपेंद्र कृष्णिया, विक्रम जाट और सुरेंद्र नटवाडिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094947

