[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में SFI कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली:शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- सबूत मिटाने के लिए शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में लगी आग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में SFI कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली:शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- सबूत मिटाने के लिए शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में लगी आग

सीकर में SFI कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली:शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- सबूत मिटाने के लिए शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में लगी आग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज सीकर में आक्रोश रैली निकाली गई। आक्रोश रैली सीकर के ढाका भवन से शुरू होकर कल्याण सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

SFI के जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर ने कहा कि पिछले एक महीने में नीट, CUET, SSC जैसी बड़ी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए है। नीट परीक्षा में तो 22 लाख स्टूडेंट्स के साथ धोखा हुआ। SSC परीक्षा में कई सेंटर्स पर कंप्यूटर हैक करके नकल करवाने के मामले सामने आए लेकिन कोई भी सुध लेने वाला नहीं है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करके आराम से बैठे हैं। उन्हें शर्मिंदा होकर नैतिकता मानते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

एसएफआई की ओर से आज हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत हजारों युवाओं से हस्ताक्षर करवाकर इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा साथ ही मांग की जाएगी कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। शेखावाटी यूनिवर्सिटी की इकाई अध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में आगजनी की घटना सामने आई। इसका एक ही मतलब है कि अब सबूत मिटाने का काम हो रहा है।

Related Articles