धोद के भड़कासली गांव में कुत्तों का हमला:किसान की 4 भेड़ों की मौत, 7 गंभीर घायल
धोद के भड़कासली गांव में कुत्तों का हमला:किसान की 4 भेड़ों की मौत, 7 गंभीर घायल
धोद : धोद क्षेत्र के भड़कासली गांव में कुत्तों के हमले से एक किसान को भारी नुकसान हुआ है। कुत्तों के झुंड ने पकिसान की भेड़ों पर हमला कर दिया, जिसमें चार भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई और सात गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पीड़ित किसान पदमाराम ने बताया कि उन्होंने रात को अपनी भेड़ों को सुरक्षित जाल में बंद किया था। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि कुत्ते जाल के अंदर घुसकर भेड़ों को नोच रहे थे। उनके शोर मचाने पर कुत्ते वहां से भाग गए।
घटना की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सकों की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल भेड़ों का इलाज किया। पदमाराम ने यह भी बताया कि दो-तीन दिन पहले भी इसी तरह एक भेड़ पर हमला किया गया था।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कुत्तों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ये कुत्ते भेड़-बकरियों को सीधे उठाकर ले जाते हैं, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2094957

