[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानौली में अंबेडकर जयंती पर कल महासभा:पलसाना में शोभायात्रा निकलेगी, मेधावी स्टूडेंट्स और समाज के व्यक्तियों का होगा सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

रानौली में अंबेडकर जयंती पर कल महासभा:पलसाना में शोभायात्रा निकलेगी, मेधावी स्टूडेंट्स और समाज के व्यक्तियों का होगा सम्मान

रानौली में अंबेडकर जयंती पर कल महासभा:पलसाना में शोभायात्रा निकलेगी, मेधावी स्टूडेंट्स और समाज के व्यक्तियों का होगा सम्मान

रानोली : रानोली और पलसाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और एकता का संदेश प्रसारित करना है।

रानोली स्थित बुद्ध विहार में शाम विशाल महासभा और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। रैगर समाज, रानोली की आयोजन समिति के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य समाज में शिक्षा, एकजुटता और संघर्ष की भावना को सशक्त करना है। ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ के मूलमंत्र के साथ बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स और समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वक्ता सामाजिक समानता, अधिकारों और जागरूकता पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

पलसाना में अम्बेडकर नवयुवक सेवा समिति के देखरेख में सुबह 7 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे अम्बेडकर चौक पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें समाज के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी समाज बंधुओं से अपील की है कि वे सपरिवार इन कार्यक्रमों में भाग लेकर इन्हें सफल बनाएं और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

Related Articles