[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हत्या का प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:डेढ़ साल से पुलिस को थी तलाश; कुल्हाड़ी से वार कर भागा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

हत्या का प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:डेढ़ साल से पुलिस को थी तलाश; कुल्हाड़ी से वार कर भागा था

हत्या का प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:डेढ़ साल से पुलिस को थी तलाश; कुल्हाड़ी से वार कर भागा था

दांतारामगढ़ : सीकर जिले की दांतारामगढ़ थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास के एक मामले में पिछले डेढ़ साल से फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने परिवार और साथियों के साथ मिलकर गांव में ही 1 महिला व 2 युवकों पर कुल्हाड़ी, लाठियों से जानलेवा हमला किया था।

इस खूनी संघर्ष में महिला और 1 युवक को सिर में गंभीर चोटें आई थीं। वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 24 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खेत जाते समय रास्ते में घात लगाकर किया था हमला

थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश जाट गोगावास का रहने वाला है। घटना 21 अक्टूबर 2024 की है। गोगावास के रहने वाले पीड़ित लक्ष्मण राम जाट ने 22 अक्टूबर को नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़ित लक्ष्मणराम ने बताया था कि 21 अक्टूबर वह घर से खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही गिरधारी, सुरेश छीतरमल, सुभाष और कुछ महिलाएं हाथों में लाठियां, कुल्हाड़ी और लोहे की जेली लेकर घात लगाए बैठे थे।

जैसे ही लक्ष्मण वहां पहुंचा, आरोपियों ने उसे घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने लक्ष्मण की मां जमुना देवी और भाई गोविंद राम पर भी हमला किया। जमुना देवी और गोविंद राम के सिर में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। हमले में लक्ष्मण राम भी बुरी तरह घायल हो गया।

एक आरोपी पहले हो चुका गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि घटना के अगले दिन पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस इस मामले में एक मुख्य आरोपी छीतर मल जाट निवासी गोगावास को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। डेढ़ साल से फरार सुरेश को गिरफ्तार करने के बाद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles