गुरुजी ने अपने चमत्कारिक स्पर्श से लोगों का जीवन तराशा
गुरुजी महावीर सिंह यादव की जयंती पर विधि क्षेत्र में उनके योगदान का स्मरण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर विधि के क्षेत्र में गुरुजी के नाम से विख्यात विधि कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय महावीर सिंह यादव का जन्मदिन गुरुवार को चूरू जिला मुख्यालय स्थित शर्मा कॉलोनी में भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विधि के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चूरू में विधि शिक्षा की जो मजबूत नींव उन्होंने रखी, वह आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। गुरुजी ने अपने दायरे में आने वाले लोगों का जीवन अपने चमत्कारिक स्पर्श से तराशा। वक्ताओं ने कहा कि महावीर सिंह यादव न केवल एक उत्कृष्ट शिक्षक थे, बल्कि उन्होंने जीवन के हर क्षेत्र में अपने शिष्यों और अनुयायियों का मार्गदर्शन किया। उनके पास आने वाले अनेक लोगों के जीवन की दिशा ही बदल गई। चूरू क्षेत्र में विधि सेवाओं और विधि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि गुरुदेव के पदचिह्नों पर चलते हुए आज चूरू क्षेत्र में युवाओं को विधि के क्षेत्र में तराशने का कार्य चंद्रशेखर पारीक, महेंद्र सैनी और विधि सत्संग टीम द्वारा किया जा रहा है, जिसके लिए सभी वक्ताओं ने उनका आभार जताया।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जीएसटी में डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि चूरू जैसी सामान्य समझी जाने वाली जगह से निरंतर उच्च कोटि की प्रतिभाओं का निकलना और विधि के क्षेत्र में सशक्त कार्य होना, यह महावीर सिंह यादव की प्रेरणा का ही परिणाम है।गंगानगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायण प्रसाद ने भी गुरुदेव का स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों के जीवन से हमें निरंतर प्रेरणा मिलती है। चूरू जैसी छोटी जगह में आज विधि क्षेत्र में जो बड़ा कार्य हो रहा है, वह गुरुदेव का ही चमत्कार है। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं, मजिस्ट्रेट्स, विधि विद्यार्थियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने गुरुदेव के साथ जुड़े अपने संस्मरण साझा किए और भावनात्मक ढंग से उन्हें याद किया। अनेक लोगों ने गीत और कविता के माध्यम से भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का आयोजन विधि सत्संग संस्था की ओर से किया गया। संस्था के महेंद्र सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा चंद्रशेखर पारीक ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एसीजेएम अजय पूनिया, एसीजेएम अमरजीत कुलहरि, आरजेएस अविनाश चांगल, हिमांशु कुमावत, ऊषा प्रजापत, नेहा कुमावत, सौरभ बंसल, पूनम अग्रवाल, निकिता मीना, कोषाधिकारी धीरज जोशी, उप विधि परामर्शी धर्मपाल शर्मा, व्याख्याता अनिल सैनी, व्याख्याता सुरेश नायक, नव चयनित आरजेएस लक्ष्मी, एएलआर महेंद्र सैनी, एसीजेएम प्रदीप कुमावत, शिखा शर्मा (आरजेएस), आकाश (आरजेएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह राठौड़, दिलीप दीक्षित (एसएलओ), पोषिता (जेएलओ), बलवीर (जेएलओ), अनुभव (जेएलओ), योगेंद्र (जेएलओ), बार काउंसिल उपाध्यक्ष देवेंद्र महलाना, रोशन सिंह राठौड़, पूर्व बार अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शेखावत, रामकिशन(जेएलओ) संतोष चांगल, डॉ मनोज योगाचार्य, भंवर सिंह सामौर, सेवानिवृत्त डीएलआर शुभकरण, आरती सामौर, गीता सामौर, मानसिंह सामौर, विधि रचनाकार नोमिका सहारण, एडवोकेट यूनुस खान ,देवेंद्र शर्मा, पुष्पकांत शर्मा एडवोकेट, रमेश स्वामी सहित अनेक अधिवक्ता एवं विधि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043495


