[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रॉपर्टी कारोबारी के परिवार को गनपॉइंट पर बंधक बनाकर डकैती:हाथ-पैर बांधे, कमरे-बाथरूम में किया बंद, 85 लाख के जेवर और कैश ले गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रॉपर्टी कारोबारी के परिवार को गनपॉइंट पर बंधक बनाकर डकैती:हाथ-पैर बांधे, कमरे-बाथरूम में किया बंद, 85 लाख के जेवर और कैश ले गए

प्रॉपर्टी कारोबारी के परिवार को गनपॉइंट पर बंधक बनाकर डकैती:हाथ-पैर बांधे, कमरे-बाथरूम में किया बंद, 85 लाख के जेवर और कैश ले गए

झुंझुनूं : हथियारबंद 6-7 बदमाश प्रॉपर्टी डीलर के घर से करीब 85 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और डेढ़ से दो लाख रुपए कैश लूट ले गए। नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर गनपॉइंट पर लिया और पूरे घर को बड़े ही आराम से खंगाला। जाते-जाते सीसीटीवी का डीवीआर (जहां पूरी रिकॉर्डिंग रहती है) भी ले गए। घर में बदमाश करीब एक घंटे तक रहे।

यह पूरी घटना झुंझुनूं के कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपली चौक की है। पीड़ित परिवार का दावा है कि बदमाशों को घर और कारोबार की पूरी जानकारी थी। उन्होंने महिलाओं को कमरे में बंद करके एक-एक जेवर उतरवा लिए। परिवार के कई सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए थे। घर से 50-60 तोला सोना, सवा से डेढ़ किलो चांदी और कैश ले गए।

1. रात 1:15 बजे घर में घुसे बदमाश

पीड़ित परिवार के मुखिया अकबर अली शेरवानी (77) के अनुसार, शनिवार रात करीब 1:15 बजे 6 से 7 नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। सभी के चेहरे ढके हुए थे। बदमाशों को परिवार और उनके प्रॉपर्टी कारोबार की पूरी जानकारी थी। घर में घुसते ही उन्होंने सीधे प्रॉपर्टी कारोबारी शब्बीर सैय्यद उर्फ बाबू भाई के बारे में पूछा और उसके कमरे तक पहुंच गए। शब्बीर, अकबर अली शेरवानी का बेटा है।

2. शब्बीर की कनपटी पर पिस्तौल तानी

परिजनों के अनुसार, बदमाशों ने शब्बीर सैय्यद की कनपटी पर पिस्तौल तानकर उसे कब्जे में ले लिया और उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद घर के सभी सदस्यों को एक जगह इकट्ठा कर बैठक में बैठा दिया। बदमाश लगातार अलमारियों की चाबियां मांगते रहे और घर के अलग-अलग कमरों की तलाशी लेते रहे।

3. काली स्कॉर्पियो का जिक्र कर बोले- हमें पूरी जानकारी देकर भेजा है

अकबर अली शेरवानी ने बताया कि बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी काली स्कॉर्पियो के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने दावा किया कि किसी व्यक्ति ने परिवार और उनकी संपत्ति की पूरी जानकारी देकर उन्हें यहां भेजा है।

4. हाथ-पैर बांधे, महिलाओं को कमरों में बंद कर जेवर उतरवाए

परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने घर में मौजूद लोगों के हाथ-पैर चादर, कपड़े, टेप और बिजली के तारों से बांध दिए। 10 साल के बच्चे को भी नहीं छोड़ा। महिलाओं को अलग-अलग कमरों और बाथरूम में बंद कर दिया गया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारियां खंगालीं और महिलाओं के गहने उतरवा लिए।

5. बच्ची के झुमके तक नहीं छोड़े

कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया- बदमाशों के पास देसी कट्टे और चाकू थे। घर की एक बच्ची के कानों में पहने झुमके भी उतारवा लिए। पूरे घटनाक्रम के दौरान बदमाश परिवार को लगातार धमकाते रहे। परिवार का दावा है कि बदमाशों की बोली उत्तर प्रदेश क्षेत्र की लग रही थी। उनमें से एक हल्का लंगड़ाकर चल रहा था। वारदात के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़े कुछ लोगों का जिक्र भी किया, जिससे परिवार को पहले से रेकी और किसी नेटवर्क की भूमिका का संदेह है।

6. पड़ोसी के CCTV में दिखे संदिग्ध

आसपास के कैमरों की जांच में एक पड़ोसी के CCTV में रात करीब 1:20 बजे कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार और एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं तथा पुलिस तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

बदमाशों ने कहा- शब्बीर कौन है?

प्रोपर्टी कारोबारी के पिता अकबर अली शेरवानी ने बताया- मेरे बेटे शब्बीर की कनपटी पर बंदूक लगाकर बदमाश उसे मेरे पास लेकर आए और पूछा- शब्बीर कौन है? मैंने कहा- यह मेरा बेटा है। इसके बाद बदमाश बोले- शब्बीर के पास काली स्कॉर्पियो है। मैंने कहा- हां, है। बदमाशों ने कहा- ठीक है, अब कोई आवाज मत करना।

कोई UP वाला रहता है क्या?

बदमाशों ने अकबर अली शेरवानी से पूछा- यहां कोई UP वाला रहता है क्या? उसका पता बताओ, हमें उसे मारना है। बदमाशों ने मेरे बेटे से कहा- हमें बताया गया है कि तुम्हारे पास बहुत कुछ है। हर बदमाश के पास एक कट्‌टा और चाकू था। एक बदमाश के पास रिवाल्वर भी थी। मेरी पत्नी को दिखाकर कहा कि चुपचाप रहोगे तो कुछ नहीं होगा वरना बहुत नुकसान होगा।

परिवार का आरोप है घर में घुसे बदमाशों ने गन पॉइंट पर बंधक बनाकर एक घंटे तक मकान को खंगाला।
परिवार का आरोप है घर में घुसे बदमाशों ने गन पॉइंट पर बंधक बनाकर एक घंटे तक मकान को खंगाला।

प्रॉपर्टी कारोबारी के घर डकैती की सूचना के बाद रविवार सुबह बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।
प्रॉपर्टी कारोबारी के घर डकैती की सूचना के बाद रविवार सुबह बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।

कोतवाली थाना पुलिस ने घर का मुआयन किया और परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली।
कोतवाली थाना पुलिस ने घर का मुआयन किया और परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली।

परिवार के अनुसार, बदमाशों ने महिलाओं के जेवर उतरवाए। वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी डीवीआर भी साथ ले गए।
परिवार के अनुसार, बदमाशों ने महिलाओं के जेवर उतरवाए। वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी डीवीआर भी साथ ले गए।

Related Articles