[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में बारिश के बीच हॉल में मना योग दिवस:SDM अनिल कुमार की मौजूदगी में सुबह 6:30 से 8 बजे तक योगाभ्यास, कोर्ट परिसर में भी हुआ योग शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में बारिश के बीच हॉल में मना योग दिवस:SDM अनिल कुमार की मौजूदगी में सुबह 6:30 से 8 बजे तक योगाभ्यास, कोर्ट परिसर में भी हुआ योग शिविर

श्रीमाधोपुर में बारिश के बीच हॉल में मना योग दिवस:SDM अनिल कुमार की मौजूदगी में सुबह 6:30 से 8 बजे तक योगाभ्यास, कोर्ट परिसर में भी हुआ योग शिविर

श्रीमाधोपुर : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह श्रीमाधोपुर में ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। देर रात से हो रही बारिश के कारण यह कार्यक्रम अरुण पैलेस गार्डन के खुले परिसर के बजाय हॉल में संपन्न हुआ। ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. संदीप भारद्वाज ने बताया कि एसडीएम अनिल कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे शुरू होकर 8 बजे तक चला। योग प्रशिक्षकों सुभाष चेजारा, पुष्कर सैनी और स्वाति कुड़ी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया।

प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए इसे स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीपी व्यास ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार स्नेहलता राजोरिया, बीडीओ कुमार सुनील ढाका, सीबीईओ सुमन शर्मा, आयुष अस्पताल प्रभारी डॉ. सत्यनारायण राव, डॉ. माधव सिंह, छाजूराम खेडीवाल, सुरेश कुड़ी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

इसी क्रम में, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को तालुका विधिक सेवा समिति, श्रीमाधोपुर के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसीजेएम क्रम-1 नीतू के निर्देशन में योग प्रशिक्षक भावना चौधरी ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रशिक्षक ने ‘योगा से ही होगा’ का संदेश देते हुए नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ युवावस्था’ के संबंध में जानकारी दी गई तथा दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता बताई गई।

Related Articles