[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टों का वितरण, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व खीर खिलाकर किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टों का वितरण, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व खीर खिलाकर किया सम्मान

ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टों का वितरण, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व खीर खिलाकर किया सम्मान

गुढ़ागौड़जी : ग्राम पंचायत भोड़की में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर के दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, तहसीलदार, सरपंच एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जनवरी माह के आंकड़ों के अनुसार इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान देशभर में प्रथम स्थान पर रहा है।

शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म आयोजित की गई तथा उन्हें खीर खिलाकर स्वस्थ मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य जांच एवं मातृ-शिशु देखभाल से संबंधित जानकारी भी दी गई।

शिविर में पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ उठाया तथा मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान कर राहत प्राप्त की।

Related Articles