12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
सीकर पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास आयोजित
सीकर : जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” रही, जिसके तहत जिलेभर में विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों महावीर जांगिड़, पायल सैनी, डॉ. करिश्मा पारीक, आलोक कौशिक एवं अभिलाषा रणवां के निर्देशन में ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया।
कार्यक्रम में सीकर के पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास से अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से राहत मिलती है। उन्होंने जिलेवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।
पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारतीय योग परंपरा को विश्वभर में सम्मान और पहचान मिली है। आज अनेक देशों के लोग योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ समाज की आधारशिला है तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा “नशे का ना, जीवन को हां” अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। वहीं मनसुख रणवां स्मृति संस्थान के माध्यम से प्रतिभागियों को नि:शुल्क औषधीय एवं फुलवारी के पौधे वितरित किए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक एवं नोडल अधिकारी डॉ. महेश सोनी, सहायक निदेशक मुकेश दीक्षित, योग नोडल अधिकारी योगेश मिश्रा, सहायक निदेशक जनसंपर्क पूरणमल, सीओ स्काउट बसंत लाटा, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, बी.एल. मील, आलोक कौशिक, मधु कुमावत, राजेश रोलन, नीलम मिश्रा, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स के प्रतिनिधि, स्काउट-गाइड, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक राकेश लाटा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2220370


