[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

28 जून को कबीर जयंती महोत्सव, तैयारियां तेज:समिति पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को आमंत्रित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

28 जून को कबीर जयंती महोत्सव, तैयारियां तेज:समिति पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को आमंत्रित किया

28 जून को कबीर जयंती महोत्सव, तैयारियां तेज:समिति पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को आमंत्रित किया

सरदारशहर : सरदारशहर संत कबीर शिक्षा समिति 28 जून को चूरू के टाउन हॉल में कबीर जयंती महोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। इस आयोजन की तैयारियों के मद्देनजर समिति के पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया है। हाल ही में काकलासर गांव में समाजबंधुओं की बैठक हुई।

समिति के सचिव गुरु धानका ने इस अवसर पर समाज की एकता और शक्ति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता में निहित है और संगठित होने से समाज सशक्त होगा, जिससे उसकी हर जायज मांग पूरी हो सकेगी। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से 28 जून को होने वाले समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

जिला उपाध्यक्ष सुमेरमल धानका और तहसील अध्यक्ष निरंजन धानका ने बताया कि समारोह की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना है।

काकलासर गांव में हुई बैठक में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। उन्होंने गांव से भारी संख्या में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने का संकल्प लिया।

Related Articles