[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक अभ्यास:ग्रामीणों ने लिया भाग, जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक अभ्यास:ग्रामीणों ने लिया भाग, जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया

डूंडलोद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक अभ्यास:ग्रामीणों ने लिया भाग, जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया

डूंडलोद : डूंडलोद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोयनका बाल उद्यान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने भाग लेकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। योग प्रशिक्षक संजय नायक और योग प्रशिक्षिका सुमन के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत तिवाड़ी, कुलदीप मीणा, राधेश्याम सैनी, महेश भूत, अशोक भूत, संदीप कुमार, विकास मूंड, बेरीसाल नायक, ललित अग्रवाल, आशीष नायक, करण नायक, प्रेम कुमार, आकाश नायक और यशवीर सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

अंत में आयोजकों ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने योग के माध्यम से स्वस्थ और निरोग समाज के निर्माण का संदेश दिया।

Related Articles