युवक को बंधक बनाकर लाठी-सरियों से पीटा:7 लाख रुपए मांगना पड़ा भारी, चाची ने भतीजे से की मारपीट
युवक को बंधक बनाकर लाठी-सरियों से पीटा:7 लाख रुपए मांगना पड़ा भारी, चाची ने भतीजे से की मारपीट
घांघू : चूरू के घांघू गांव में उधार के पैसे मांगने पर एक युवक को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित रमेश कुमार (35) ने अपनी चाची और उसके बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है। सदर पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रमेश कुमार ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि उसने वर्ष 2019 में अपनी चाची को सात लाख रुपए उधार दिए थे। जब उसने ये रुपए वापस मांगे, तो चाची और उसके बेटे ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इस विवाद को लेकर गांव में पंच-पंचायत भी हुई थी, जिसके बाद से चाची उससे रंजिश रखने लगी थी।
घटना 19 जून की शाम की है, जब रमेश अपनी बाइक से घांघू गांव जा रहा था। आरोप है कि आरोपियों ने उसे रास्ते में जबरन रोका और खींचकर चाची के घर ले गए। वहां उसके साथ लाठियों और लोहे के सरियों से बेरहमी से मारपीट की गई और उसे बांधकर बंधक बना लिया गया।
इस हमले में रमेश के सिर, आंख, ठोड़ी, हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को इलाज के लिए चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सीय जांच में उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2220460


