नवलगढ़ के झाझड़ में नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण:रात्रि चौपाल में सुनी जनसमस्याएं जनसंपर्क किया
नवलगढ़ के झाझड़ में नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण:रात्रि चौपाल में सुनी जनसमस्याएं जनसंपर्क किया
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले की ग्राम पंचायत झाझड़ में एक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक विक्रमसिंह जाखल ने नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
सरकार के 12 साल पूरे होने पर किया जनसंपर्क
यह चौपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित की गई थी। चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक जाखल ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें आमजन के कल्याण और विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर काम कर रहे हैं।
इसी कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्राम पंचायत झाझड़ में नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया। ग्रामीणों ने पेयजल सुविधा के लिए इस ट्यूबवेल के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कारी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बाय, लोहार्गल मंडल अध्यक्ष किशन गुर्जर, प्रशासक रामस्वरूप सैनी, रामावतार नारनौलिया, परमेश्वर जयसिंहपुरा, जयप्रकाश सैनी, कमलदास महाराज कोलसिया, बीरबल यादव बसावा, कुलदीप झाझड़, रोहिताश मेघवाल, रामरतन काजला, हरिसिंह मातवा, देशराज नेहरा, अजीत नेहरा, सुभाष खेदड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2220255


