[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

RE-NEET एग्जाम में एंट्री से पहली चेन-बालियां उतरवाई:सेंटर्स पर थ्री लेयर सिक्योरिटी जांच,पेपर होने के बाद BSF जवान ही लेकर जाएंगे कलेक्शन सेंटर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

RE-NEET एग्जाम में एंट्री से पहली चेन-बालियां उतरवाई:सेंटर्स पर थ्री लेयर सिक्योरिटी जांच,पेपर होने के बाद BSF जवान ही लेकर जाएंगे कलेक्शन सेंटर

RE-NEET एग्जाम में एंट्री से पहली चेन-बालियां उतरवाई:सेंटर्स पर थ्री लेयर सिक्योरिटी जांच,पेपर होने के बाद BSF जवान ही लेकर जाएंगे कलेक्शन सेंटर

सीकर : देशभर में री-नीट परीक्षा का आज आयोजन हो रहा है। राजस्थान के विभिन्न सेंटरों पर री-नीट को लेकर खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यह एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा। इसके लिए सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1:30 तक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सेंटर पर प्रवेश दिया जा रहा है। सीकर में परीक्षा के लिए 91 केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर कुल 27106 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले युवती के परिजन गले की चेन और कान की बालियां उतारते हुए।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले युवती के परिजन गले की चेन और कान की बालियां उतारते हुए।

सीकर में परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश देने से पहले आज महिला अभ्यर्थी से उनके गले की चेन और बालियां उतरवाई गई। थ्री लेयर सिक्योरिटी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।

थ्री-लेयर सिक्योरिटी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
थ्री-लेयर सिक्योरिटी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

सीकर के एडिशनल एसपी डॉ तेजपाल सिंह, सीओ सिटी संदीप चौधरी और QRT के जवान लगातार अलग-अलग सेंटर्स पर जाकर निगरानी कर रहे हैं। सीकर के एडिशनल एसपी डॉक्टर तेजपाल सिंह ने बताया कि पेपर को देखते हुए सीकर में 25 फ्लाइंग टीम का गठन किया गया है। हर एक टीम तीन से चार सेंटर पर निगरानी कर रही है। शाम को बीएसएफ जवानों की मौजूदगी में ही पेपर कलेक्शन सेंटर पर जाएंगे।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले एडमिट कार्ड की जांच करते हुए केंद्र स्टाफ।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले एडमिट कार्ड की जांच करते हुए केंद्र स्टाफ।
परीक्षा केंद्र के बाहर से लोगों को अनाउंसमेंट करके हटवाते हुए पुलिस।
परीक्षा केंद्र के बाहर से लोगों को अनाउंसमेंट करके हटवाते हुए पुलिस।
सीकर में नीट पेपर के चलते 182 BSF जवान तैनात किए गए हैं।
सीकर में नीट पेपर के चलते 182 BSF जवान तैनात किए गए हैं।

इससे पहले सीकर में 12 बैंकों के स्ट्रांग रूम में पेपर रखवाए गए थे। यहां से आज बीएसएफ के जवान, पुलिस और प्रशासन के कर्मचारी पेपर लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। हर सेंटर पर दो बीएसएफ जवान पेपर लेकर गए। सीकर में कुल 182 बीएसएफ जवान और 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पेपर होने के बाद 6 कलेक्शन सेंटर पर यह पेपर जमा होंगे। पेपर वापस बीएसएफ के जवान ही कलेक्शन सेंटर लेकर जाएंगे।

हर सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी डायरेक्ट निगरानी करेगी। पहली बार स्टूडेंट्स को परीक्षा में 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलेगा। सेंटर्स पर आधार बेस्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है।

सीकर में पंजाब नेशनल बैंक के स्ट्रांग रूम से पेपर ले जाने के लिए मौजूद स्टाफ।
सीकर में पंजाब नेशनल बैंक के स्ट्रांग रूम से पेपर ले जाने के लिए मौजूद स्टाफ।

परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स पर ओरिजिनल एडमिट कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ,ओरिजिनल फोटो सहित अन्य डाक्यूमेंट्स लेकर आए। जिनमें आधार कार्ड, पैनकार्ड आदि शामिल हैं।

Related Articles