[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुशासन पखवाड़ा के तहत जसरापुर पहुंचा विकास रथ, ग्रामीणों ने किया स्वागत और विकास कार्यों की जानकारी दी गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुशासन पखवाड़ा के तहत जसरापुर पहुंचा विकास रथ, ग्रामीणों ने किया स्वागत और विकास कार्यों की जानकारी दी गई

सुशासन पखवाड़ा के तहत जसरापुर पहुंचा विकास रथ, ग्रामीणों ने किया स्वागत और विकास कार्यों की जानकारी दी गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : सुशासन पखवाड़ा के तहत विकास रथ गुरुवार को ग्राम पंचायत जसरापुर पहुंचा, जहां ग्राम पंचायत भवन के पास ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक इसका स्वागत किया। प्रभु राजोता के नेतृत्व में पहुंचे विकास रथ का झंडू राम गुर्जर, शिवकुमार सुरलिया, छगनलाल शर्मा, डॉक्टर गिरधारीलाल पांडे और सुरेंद्र जांगिड़ ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और विकास रथ यात्रा को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रभु राजोता ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सुशासन, पारदर्शिता और विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। विकास रथ यात्रा इसी उद्देश्य से संचालित की जा रही है, ताकि सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचे।

प्रभु राजोता ने ग्रामीणों को बताया कि विकास रथ के साथ सुझाव पेटी भी रखी गई है, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें लिखकर डाल सकते हैं। सरकार इन सुझावों और शिकायतों पर गंभीरता से विचार कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगी। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याएं निर्भीक होकर सुझाव पेटी में दर्ज कराएं, ताकि उनका निराकरण किया जा सके।

कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक मुकेश चौधरी, सांवलराम जांगिड, अन्नपूर्णा रसोई संचालिका ललिता खिंची, हवलदार रघुवीर, गिरधारी लाल पुजारी, रामावतार स्वामी, देवीजय योगी, विनोद सेन, राकेश पांडे, सुभाष कटारिया, मोतीलाल जोशी, बृजलाल महरिया, भगवानाराम जिन्दड़, मोतीलाल खींची सहित अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles